फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Son Beats Mother to Death with Bricks Over Property Dispute

Bihar: संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या, जायदाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

Tue, 28 Jul 2026 07:46 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 07:46 AM IST
सार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी मां अनिता देवी की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Son Beats Mother to Death with Bricks Over Property Dispute
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पीरगंज निवासी अनिता देवी की उसके बेटे ने ही ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए लिए पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पारिवारिक संपत्ति अपने नाम कराने पर अड़ा हुआ था बेटा
घटना की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए मृतका की बहन मुन्नी देवी ने बताया कि अनिता देवी के पहले पति से एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दोनों शादीशुदा हैं। वहीं, उनके दूसरे पति से भी दो बेटे हैं। आरोप है कि पहले पति का बेटा पूरी पारिवारिक संपत्ति को अकेले अपने नाम कराने पर अड़ा हुआ था। इसके विपरीत, मां अनिता देवी का स्पष्ट कहना था कि जायदाद पर उनके सभी बच्चों का बराबर का हक है और संपत्ति का बंटवारा सभी के बीच समान रूप से होगा। इसी बात को लेकर आरोपी अपनी मां से लगातार रंजिश रख रहा था।
विज्ञापन


मां-बेटे के बीच बढ़ी कहासुनी
रविवार को संपत्ति के इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। मां और बेटे के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपा खो चुके आरोपी ने अपनी मां पर हमला कर दिया। उसने पहले अपनी मां के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की और फिर पास में पड़े ईंट-पत्थर उठाकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर और जानलेवा चोट लगने के कारण अनिता देवी लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हंगामा-प्रदर्शन में किसपर कार्रवाई, किसे छूट- सरकार ने बताया; सारण-सीवान पर तेजस्वी को भी जवाब


इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अनिता देवी को लेकर पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, सिर में अत्यधिक चोट और अधिक रक्तस्राव होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति उदय दास पत्नी के शव को लेकर जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी बेटा- पुलिस
मृतका के पति उदय दास के बयान पर संबंधित थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जीएमसीएच टीओपी (TOP) पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। घटना के बाद से ही आरोपी बेटा मौके से फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed