फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU Leader Son Attack Case Solved Friend Hatched Plot After Recce at Tea Stall

Bihar: चाय की दुकान पर रेकी, फिर दोस्त ने ही रच दी हत्या की साजिश; JDU नेता के बेटे पर हमले की गुत्थी सुलझी

Sun, 02 Aug 2026 10:01 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

पूर्णिया में जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मक्का कारोबारी आयान खां ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। एसआईटी ने दो शूटरों को असम से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आयान खां अब भी फरार है।

विज्ञापन
Bihar JDU Leader Son Attack Case Solved Friend Hatched Plot After Recce at Tea Stall
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्णिया के चर्चित जदयू नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा पर हुए हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना की साजिश गुलाबबाग के मक्का कारोबारी आयान खां ने रची थी। उसने शुभम की हत्या के लिए अपने दोस्त देवा यादव को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी और हमलावरों को दो पिस्तौल तथा एक कट्टा उपलब्ध कराया था। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो शूटरों को असम से गिरफ्तार कर लिया है। शुभम और आयान पहले से एक-दूसरे को जानते थे। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक स्थित एक चाय की दुकान पर बीते 23 जुलाई की शाम हुई थी।
विज्ञापन


चाय की दुकान की भी हुई थी रेकी
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ अभिनव पराशर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने असम के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अररिया जिले के भरगामा निवासी राजदीप कुशवाहा और मधेपुरा जिले के बिहारीगंज निवासी देवा यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड आयान खां ने हमलावरों को दो पिस्तौल और एक कट्टा उपलब्ध कराया था। वारदात से एक दिन पहले आयान ने देवा के साथ मिलकर चाय की दुकान की रेकी भी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे के परिचित थे
घटना के समय आयान स्वयं मौके पर मौजूद था और वारदात के बाद शूटरों को अपनी बाइक से बिहारीगंज तक छोड़कर आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुभम और आयान पहले से एक-दूसरे के परिचित थे। घटना के बाद से ही आयान का मोबाइल बंद है और वह फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आयान की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने शुभम की हत्या की साजिश किस रंजिश के तहत रची थी। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed