सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnia SP suspended woman police station chief Shabana Azmi for making reel in Bihar

Bihar: रील बनाना पड़ा भारी, चर्चित महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित, SP की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 23 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया में महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाने और पुलिस मुख्यालय के SOP के उल्लंघन के आरोप में एसपी स्वीटी सहरावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

Purnia SP suspended woman police station chief Shabana Azmi for making reel in Bihar
महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बिहार पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों और तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की अनदेखी करना पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को महंगा पड़ गया। पुलिस मुख्यालय के कड़े रुख के बाद पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने अनुशासनहीनता के आरोप में महिला थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, खासकर उन कर्मियों के बीच जो वर्दी की गरिमा की अनदेखी कर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।

Trending Videos


वर्दी में रील्स बनाने पर कार्रवाई
मामला पूर्णिया जिले का है, जहां महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस वर्दी में लगातार रील्स साझा की जा रही थीं। पुलिस मुख्यालय ने पहले ही स्पष्ट SOP जारी कर वर्दी में रील बनाने या किसी भी प्रकार के फोटोशूट पर रोक लगा रखी है। मुख्यालय के संज्ञान में यह मामला आने के बाद जांच की गई और एसपी ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विवादों से रहा है नाता
शबाना आजमी का नाम पहले भी विवादों से जुड़ा रहा है। जब वह कसबा थाना में जेएसआई थीं और बाद में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की प्रभारी बनीं, तब भी उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन पर अपनी आधिकारिक कुर्सी पर परिजनों को बैठाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे। पुलिस मुख्यालय और डीजीपी द्वारा समय-समय पर दी गई चेतावनियों के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं देखा गया, जिसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना गया।

एसपी का सख्त संदेश
पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों के वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर स्पष्ट SOP जारी की गई है। महिला थानाध्यक्ष द्वारा इसका उल्लंघन किया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराने मर्डर केस में बड़ा फैसला! सूरजभान सिंह को कोर्ट से मिली क्लीन चिट

पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी
एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इस प्रकार का आचरण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस की गरिमा और अनुशासन बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed