{"_id":"6a2947197af3bed956028c74","slug":"purnia-tragedy-23-year-old-female-student-killed-in-road-accident-while-returning-home-after-graduation-exam-in-jalalgarh-purnea-news-c-1-1-noi1375-4378784-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को रफ्तार ने छीना! भाई के सामने बहन की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को रफ्तार ने छीना! भाई के सामने बहन की हुई दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: पूर्णिया जिले के गढ़बनेली के पास ग्रेजुएशन की छात्रा मेहरीना कौशर परीक्षा देकर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मेहरीना गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़बनेली के समीप बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रेजुएशन की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा कसबा स्थित कॉलेज से परीक्षा देकर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परीक्षा देकर लौट रही थी मेहरीना
मृतक छात्रा की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बलुवा निवासी जाहिद हुसैन की 23 वर्षीय पुत्री मेहरीना कौशर (उर्फ माशूका) के रूप में की गई है। मेहरीना कसबा स्थित एम.एन. आर्य कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। बुधवार को वह अपने भाई आदिल कौशर के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने कॉलेज गई थी। दोपहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई-बहन वापस अपने घर बलुवा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक बनी काल
मृतका के भाई आदिल कौशर ने बताया कि जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल जलालगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़बनेली के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेहरीना बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान छात्रा को तुरंत इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता के सपनों के साथ बुझ गई बेटी की जिंदगी
घटना के बाद मृतका के पिता जाहिद हुसैन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि मेहरीना उनकी सबसे बड़ी बेटी थी। वह पढ़ाई में काफी होनहार थी और भविष्य में सरकारी शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन सड़क हादसे ने उसका यह सपना हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: छह साल पहले किया था प्रेम विवाह, राशन को लेकर हुआ विवाद और पति ने पत्नी को रॉड से पीटकर ले ली जान
पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर शुरू की कार्रवाई
इधर, घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनास्थल से दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।