{"_id":"6a01b7c5008f7a9e440cdcbf","slug":"purnia-tragedy-25-year-old-youth-dies-of-electric-shock-in-gangeli-father-also-died-of-same-cause-4-years-ago-purnea-news-c-1-1-noi1375-4266608-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खेत में मोटर लगाने गया था इकलौता बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी; चार साल पहले पिता की भी ऐसे ही हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खेत में मोटर लगाने गया था इकलौता बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी; चार साल पहले पिता की भी ऐसे ही हुई थी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में खेत में बिजली मोटर लगाने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक मुरारी शर्मा की मौत हो गई। चार साल पहले उसके पिता की भी करंट लगने से जान गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
मौत के बाद रोते बिखलते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली पंचायत में खेत में बिजली मोटर लगाने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सबसे मार्मिक बात यह है कि चार साल पहले मृतक के पिता की भी करंट लगने से ही मौत हुई थी।
मोटर लगाने गया था युवक
मृतक की पहचान गंगेली पूरब टोला वार्ड संख्या-6 निवासी मुरारी शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुरारी शर्मा अपने मखाना खेत में पटवन के लिए बिजली मोटर लगाने गए थे। इसी दौरान वह खेत में मौजूद नंगे बिजली तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इकलौता बेटा था मुरारी
परिजनों ने बताया कि मुरारी शर्मा अपने पिता स्वर्गीय अवधेश शर्मा के इकलौते बेटे थे। विडंबना यह है कि करीब चार साल पहले उनके पिता की भी मरंगा स्थित सीजी फूड्स फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। मुरारी की मौत के बाद उनकी मां बोबी देवी और पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं डेढ़ साल की मासूम बेटी प्रीति के सिर से पिता का साया उठ गया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: स्टेट हाईवे पर आपस में टकराईं बाइक और बुलेट, दर्दनाक हादसे में बैंककर्मी ने गंवाई जान
घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और घर से उठती चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे।
सूचना मिलने पर मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।
Trending Videos