सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Truck Kills Three Youths in Horrific Highway Collision

Bihar: हाईवे पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी तीन युवकों की सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: कटिहार के रोजीतपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Speeding Truck Kills Three Youths in Horrific Highway Collision
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, चालक फरार
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोजीतपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए।

Trending Videos


पूर्णिया की ओर जा रहे थे तीनों युवक
बताया जा रहा है कि तीनों युवक मनिहारी से पूर्णिया की ओर जा रहे थे। वे किसी जरूरी काम से निकले थे, जिसमें एक युवक को ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान निखिलेश कुमार उरांव (20 वर्ष), निवासी मनोहरपुर, मनिहारी, तथा नितेश (19 वर्ष), राजीव (19 वर्ष) और राहुल, निवासी महियारपुर बेल टोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिलेश ट्रेन पकड़ने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रक भारतीय खाद्य निगम का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़ें: फर्जी ऑफिसर बनकर 34 लाख ठगने वाला दंपती गिरफ्तार, IAS ऑफिसर बनकर ठेकेदारी दिलाने के नाम पर की थी ठगी

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed