फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance Department Raids Purnia Superintending Engineer Over Assets Beyond Known Income

बिहार: भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का छापा, जानें सीनियर डीएसपी ने क्या बताया?

Wed, 16 Sep 2026 03:52 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग, पूर्णिया के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पूर्णिया और पटना स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Vigilance Department Raids Purnia Superintending Engineer Over Assets Beyond Known Income
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई।

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार सरकार के सतर्कता विभाग (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। निगरानी की विशेष टीम ने बुधवार की सुबह भवन निर्माण विभाग (भवन अंचल, पूर्णिया) के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पूर्णिया और पटना स्थित तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह 7 बजे हुई इस अचानक कार्रवाई से भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सीनियर डीएसपी संतोष कुमार और डीएसपी बिनोद कुमार कर रहे थे। टीम में इंस्पेक्टर राजेश चौधरी सहित कुल नौ सदस्य शामिल थे। निगरानी की टीम ने पूर्णिया के गिरजा चौक स्थित अधीक्षण अभियंता के दफ्तर और उनके निजी आवासीय परिसर को सुबह से ही अपनी सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक परिसर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी।

विज्ञापन

घंटों तक चली सघन तलाशी के दौरान निगरानी अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के पास उपलब्ध अचल संपत्ति, बेनामी जमीन-जायदाद के कागजात, विभिन्न बैंक खातों की पासबुक, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय निवेशों से जुड़े कई संदेहास्पद दस्तावेज जब्त किए हैं। सघन पड़ताल और जब्ती सूची तैयार करने के बाद टीम सभी महत्वपूर्ण कागजातों को अपने साथ पटना ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आठ साल का इंतजार खत्म, 56 करोड़ से तैयार हुआ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय; मंत्री जमा खां करेंगे उद्घाटन

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए सीनियर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी थाना में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की प्राथमिक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल जब्त किए गए कागजातों के आधार पर उनकी अवैध संपत्ति का अंतिम मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसके बाद विधि सम्मत आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी प्रमोशन होकर पटना से पूर्णिया पदस्थापित हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed