फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD party Tejashwi Yadav MLA Narendra Singh Bogo Singh met Nishant Kumar JDU party office patna Bihar Politics

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के विधायक जदयू कार्यालय में निशांत कुमार से मिले; निकल कर क्या बोला बोगो सिंह ने?

Wed, 27 May 2026 03:31 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 27 May 2026 03:31 PM IST
सार

Bihar : एक गाड़ी पर राजद का लोगो लगा हुआ था। चालक ने अचानक गाड़ी को जदयू कार्यालय की तरफ मोड़ दिया। जदयू कार्यालय के अंदर कैंपस में गाड़ी रुकते ही जो सज्जन गाड़ी से बाहर निकले, वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर  दंग रह गए। वह राजद विधायक बोगो सिंह थे।

विज्ञापन
RJD party Tejashwi Yadav MLA Narendra Singh Bogo Singh met Nishant Kumar JDU party office patna Bihar Politics
राजद विधायक नरेन्द्र सिंह उर्फ़ बोगो सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक बोगो सिंह अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। उनकी गाड़ी को देखकर वहां मौजूद लोगों को आश्चर्य भी हुआ। बोगो सिंह गाड़ी से उतर कर वहां पहले से मौजूद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। इस अचानक हुई मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक माहौल में यह अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या बोगो सिंह एक बार फिर जदयू में घर वापसी करने जा रहे हैं?

विज्ञापन


मुलाकात पर बोगो सिंह ने दी सफाई
जैसे ही जेडीयू दफ्तर में दोनों नेताओं की मुलाकात की खबर फैली, मीडिया ने बोगो सिंह को घेर लिया। हालांकि, बोगो सिंह ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी सफाई दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री से मिलने उनके सरकारी कार्यालय गया था, लेकिन वहाँ उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। जब मुझे पता चला कि वह जेडीयू दफ्तर में लगे जनता दरबार में हैं, तो मैं सीधे यहीं चला आया। इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी के बड़े कारोबारी के घर छापेमारी, प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की गई थी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बोगो सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने रख दी यह मांग 
बोगो सिंह ने कहा कि मटिहानी प्रखंड के नया गांव में मेरी पत्नी के नाम पर 6 बेड वाला अस्पताल जमीन दान कर के बनवाया, उसे अस्पताल के लायक बनाईए। साम्हो प्रखंड बेगूसराय मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय  वहां चुनाव जीतने के लिए सामुदायिक अस्पताल का उद्घाटन कर दिया। आज उस अस्पताल में टाला लगा हुआ है। वहां कुत्ता बैठा रहता है मवेशी का वहां बांधे जाते हैं।  इतना ही नहीं 2014-15 में साम्हो प्रखंड के ही सोबरसा गांव में 6 बेड के अस्पताल की स्वीकृति कराकर भवन बनाये थे, लेकिन आज वहां भी मवेशी ही दिखाई पड़ते हैं। इन्हीं सभी मुद्दों पर बातचीत करने के लिए मैं स्वस्थ्य मंत्री से मिलने यहां आया था।

यह खबर भी पढ़ें-Ritu Jaiswal : कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही BJP का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं

मैं निगेटिव अप्रोच लेकर नहीं आया हूं
बोगो सिंह ने कहा कि मैं निगेटिव अप्रोच लेकर नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं उइम्मिद करता हूं कि बेगूसराय जिले का मटिहानी विधानसभा के महान मतदाता को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिले। तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर तंज कसते रहते थे, इस सवाल के जवाब में बोगो सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा अलग है। उन्होंने कहा कि जो सवाल तेजस्वी यादव ने उठाया था वाही सवाल बोगो भी उठा रहा है। सरकार को बने हुए 6 महीना हो गया, लेकिन उन 6 महीनों में अस्पताल में पूर्व की तरह मवेशी बंधे रह रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या यही सुशासन की सरकार है? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य के सवाल पर सवाल उठाया है, मैं उसका स्वागत करता हूं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, फर्जी भर्ती और डिस्चार्ज से कितना गबन किया?

किस वजह से हुई मुलाकात?
बोगो सिंह ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि जनहित से मंत्री जी से मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके गांव में स्थित अस्पताल की कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की। बोगो सिंह के मुताबिक, बातचीत काफी सकारात्मक रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके गांव के अस्पताल की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed