फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohini acharya targeted bihar government Rabri awas eviction issues rabdi devi RJD party samrat chaudhary

Bihar : मां के बयान के साथ खड़ी हुई रोहिणी, तुगलकी बयान और दबंगई कह बिहार में बताया प्रतिशोध मॉडल

Sun, 31 May 2026 01:43 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 31 May 2026 01:43 PM IST
सार

 Bihar : रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर एआई जेनरेटेड तस्वीर को पोस्ट करते हुए सरकार पर जोरदार हमला किया है l उन्होंने अपनी मां के दिए गए कल के बयान को दुहराते हुए सरकार को प्रतिशोध मॉडल बताया है। इसके अलावे भी बहुत कुछ कहा। 

विज्ञापन
Rohini acharya targeted bihar government Rabri awas eviction issues rabdi devi RJD party samrat chaudhary
राबड़ी आवास पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के नोटिस पर सियासत गरमा गई है। अब इस विवाद में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की भी एंट्री हो गई है। रोहिणी अपनी मां के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है, तो सरकार जबरन बंगला खाली करवाकर दिखाए।
विज्ञापन


क्या लिखा रोहिणी ने ?
रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "अगर हिम्मत है तो जबरन बंगला खाली करवाए सरकार ..जनहित के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की राह पर है सम्राट चौधरी की सरकार l पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी को आवास से बेदखल करने का तुगलकी फरमान और आवास पर पुलिस भेजना लोकतंत्र नहीं, सत्ता के अहंकार एवं बेजा दबंगई की निशानी है। अफसोसजनक है कि बेरोज़गारी, महंगाई , भ्रष्टाचार , बढ़ते अपराध के फ्रंट पर पूरी तरह से निष्क्रिय साबित होती सम्राट चौधरी की सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने में पूरी सक्रिय हैl ये शासन का कौन सा मॉडल है ? बेशक शासन का " प्रतिशोध मॉडल " l
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जून से सितंबर तक सामान्य से कम होगी वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तस्वीर में ?
रोहिणी आचार्या ने ए आई की तस्वीर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिखाया है। तस्वीर के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यह कह रहे हैं कि राबड़ी देवी आप दस सर्कुलर रोड के बाहर निकलो। इसके जवाब में राबड़ी देवी कह रही हैं कि जबरन हटाना है तो हटाकर दिखाओ। नीचे लिखा है- सरकार का तुगलकी फरमान।फिलहाल यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है।इस मामले पर तो नवनियुक्त बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम का भी बयान आ गया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द छलकाया है l 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भाजपा के नारों में खो गया नारी शक्ति वंदन, राजद ने उठाया सवाल; कहा- होता वही जो आला कमान चाहते

                                       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed