फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sanjay Saraogi targeted Rabri Devi for vacating Rabri residence10 Circular Road Bihar News bjp party rjd party

Bihar: बंगले पर संग्राम, भाजपा नेता ने कहा- सरकारी घर को जागीर न समझें, देश में लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं

Sat, 30 May 2026 10:08 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 30 May 2026 10:08 PM IST
सार

Bihar : राबड़ी आवास को खाली कराने को लेकर हंगामा मचा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई  है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी सरकारी संपत्ति को अपनी निजी जागीर समझने की भूल बिल्कुल न करें।। 

विज्ञापन
Sanjay Saraogi targeted Rabri Devi for vacating Rabri residence10 Circular Road Bihar News bjp party rjd party
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी बंगला खाली न करने के बयान पर बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल  पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि राबड़ी देवी सरकारी संपत्ति को अपनी निजी जागीर समझने की भूल बिल्कुल न करें। नियम के मुताबिक उन्हें आवंटित आवास में जाना ही पड़ेगा।

विज्ञापन


 महादलित कार्ड खेलकर बीजेपी ने घेरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। संजय सरावगी ने कहा कि यह बंगला अब महादलित समाज से आने वाले सरकार के एक मंत्री को आवंटित हुआ है। क्या महादलित समाज के किसी मंत्री को बड़े सरकारी बंगले में रहने का हक नहीं है? बंगला खाली करने से इनकार करना सीधे तौर पर एक दलित प्रतिनिधि का हक मारने जैसा है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी की चुनौती को सीएम सम्राट चौधरी ने कर लिया स्वीकार, बंगला खाली कराने के लिए भेजी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


 बंगला खाली नहीं करने के बयान में अहंकार
संजय सरावगी ने राबड़ी देवी के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि हर हाल में उन्हें यह सरकारी आवास खाली करना ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं बंगला खाली नहीं करूंगी जैसा बयान उनके भीतर छिपे अहंकार और राजशाही मानसिकता को दिखाता है। आज के दौर में इस तरह की हठधर्मिता के लिए कोई जगह नहीं है। कानून के सामने हर नागरिक बराबर है, चाहे उसका राजनीतिक रसूख कितना ही बड़ा क्यों न हो।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, अब 5 जून पर टिकी सबकी नजर

वीआइपी कल्चर के लिए सरकार में कोई जगह नहीं
राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अब राजा-रजवाड़ों का जमाना बीत चुका है, जहां राजा की बात ही कानून होती थी। आज व्यवस्था संविधान और नियमों से चलती है, किसी की मर्जी से नहीं। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार में किसी भी प्रकार के वीआईपी कल्चर या घमंड के लिए कोई स्थान नहीं है। नियमों का पालन सबको करना होगा।

राजद ने कहा- करेंगे प्रतिकार 
संजय सरावगी के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष इसे सरकारी नियमों के पालन और दलित समाज के सम्मान से जोड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल राजद भी इस पर पलटवार की तैयारी में है। इस संबंध में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीराम मंडल ने कहा कि राबड़ी आवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं होगा। हमलोग प्रतिकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed