सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Bihar 17-Year-Old Girl Dies After Snakebite While Sleeping on Cot

Bihar: चौकी पर सो रही थी बेटी, अचानक गर्दन पर सांप ने काटा; इलाज के लिए भटकते रहे परिजन, मची चीख-पुकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में घर में सो रही 17 वर्षीय गायत्री कुमारी को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भोरे सीएचसी, सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Tragedy in Bihar 17-Year-Old Girl Dies After Snakebite While Sleeping on Cot
रोते बिखलते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। भोरे थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में घर में सो रही 17 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए, लेकिन पटना स्थित पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की पहचान छठियाव गांव निवासी रामपुकार राम की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी के रूप में हुई है। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


सोते समय गर्दन पर सांप ने किया हमला
परिजनों के अनुसार, गायत्री कुमारी रोज की तरह रात में अपने घर के अंदर चौकी पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसकी गर्दन पर काट लिया। सर्पदंश के बाद जहर तेजी से शरीर में फैलने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोरे सीएचसी से सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर
गंभीर हालत में परिजन किशोरी को भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया।
विज्ञापन


पटना पहुंचने से पहले रास्ते में हुई मौत
परिजन एंबुलेंस से गायत्री को लेकर पटना रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई। पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें-  Bihar: शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन, छह अधिकारियों पर गिरी गाज; एक बीईओ निलंबित, बर्खास्तगी की भी सिफारिश

ग्रामीणों ने उठाई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने सर्पदंश से बचाव और उपचार को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ग्रामीणों का मानना है कि समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो तो ऐसी घटनाओं में कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed