सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Illegal Pistol and Ammo Seized From House After Suspect Flees From Police

Bihar: पुलिस को देख भागा युवक, घर की अलमारी से मिला देसी कट्टा और कारतूस; अवैध हथियारों का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद के मखदुमपुर में पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पकड़ने के बाद उसके घर से देसी कट्टा, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने दो सहयोगियों के नाम बताए हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक साजिश की जांच कर रही है।

Bihar Illegal Pistol and Ammo Seized From House After Suspect Flees From Police
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। नियमित गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पकड़ने के बाद जब उसके घर की तलाशी ली गई तो अलमारी से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान मखदुमपुर डीह निवासी राहुल कुमार पुलिस टीम को देखकर अचानक घबरा गया और वहां से भागने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद घर में हुई छापेमारी
प्रारंभिक पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर उसके पैतृक घर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। घर में रखी गोदरेज अलमारी की जांच के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक लोहे का फाइटर बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने राहुल कुमार को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सहयोगियों के नाम उजागर
पुलिस पूछताछ में राहुल कुमार ने दावा किया कि बरामद हथियार उसके नहीं हैं। उसके अनुसार, दो परिचितों ने हथियार सुरक्षित रखने के लिए उसे दिए थे, जिन्हें उसने घर में छिपाकर रखा था। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके बताए गए दोनों सहयोगियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के कारण वे फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: सड़क किनारे बोरे से बाहर निकला हुआ था पैर, खोलकर देखा तो उड़े पुलिस के होश; इलाके में फैली दहशत

आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों के स्रोत की जांच
मखदुमपुर थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक और उसके फरार साथियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात में किया जाना था या नहीं।

पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed