फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A tale of a horrific incident in Saran: a close friend stabbed his best friend to death.

सारण में दोस्ती का खौफनाक अंत: 17 साल के रोहित की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी दोस्त ने थाने में किया सरेंडर

Sat, 15 Aug 2026 05:56 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में 17 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके जिगरी दोस्त आकाश कुमार पर है। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
A tale of a horrific incident in Saran: a close friend stabbed his best friend to death.
किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, शव को ले जाते हुए युवक।

विस्तार

बिहार के सारण जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की हत्या कर दी। मामला जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव का है, जहां शुक्रवार देर रात 17 वर्षीय किशोर की धारदार चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों के एक ही गांव के होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद मृतक रोहित कुमार के घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि जो लड़का कल तक उनके घर आता-जाता था और उनके बेटे का जिगरी दोस्त था, वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान और घटना का विवरण
मृतक की पहचान बगौछिया गांव निवासी जिउत राम के 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोपी उसी गांव का रहने वाला आकाश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रोहित और आकाश के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों अक्सर साथ रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, भाई से भी बढ़कर माने जाने वाले दोनों दोस्तों के बीच गुरुवार को किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने अपने ही दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात आरोपी आकाश ने कथित तौर पर रोहित को उसके घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर गर्दन, चेहरे और पेट पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने खुद किया आत्मसमर्पण, खून से सना चाकू बरामद
घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आकाश कुमार खुद जनता बाजार थाना पहुंच गया। उसके हाथ में कथित तौर पर वही खून से सना चाकू था, जिससे उसने अपने दोस्त की हत्या की थी। थाने पहुंचकर उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल करने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और उसके बयान के आधार पर हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जनता बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
जनता बाजार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह कौन-सी बात थी, जिसके कारण दोनों जिगरी दोस्तों के बीच इतनी बड़ी दुश्मनी पैदा हो गई कि एक ने दूसरे की जान ले ली।

पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों तथा अन्य परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि वारदात के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके। एक ही गांव के दो युवकों के बीच हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बगौछिया गांव में पुलिस कैंप कर रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

मृतक का फाइल फोटो

मृतक का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed