फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was shot dead in Madhaura, angry villagers blocked the road:

Bihar: दिनदहाड़े युवक के सिर में मारी गोली, पान दुकान पर सिगरेट पीते-पीते मौत; सड़क जाम कर फूटा गुस्सा

Mon, 03 Aug 2026 09:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 09:13 PM IST
सार

Bihar News: सारण जिले में दिनदहाड़े 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में रुपये के लेन-देन का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
A young man was shot dead in Madhaura, angry villagers blocked the road:
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी और सड़क जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजपुरवा चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े 26 वर्षीय युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बैज गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के इकलौते पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी रेल फैक्ट्री रोड होते हुए गौरा की ओर फरार हो गए। बताया जाता है कि बिट्टू कुमार तेजपुरवा चौक पर कुछ सामान खरीद रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने सामने से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हत्या के बाद उग्र हुए ग्रामीण, पांच थानों की पुलिस रही तैनात
घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में एसडीपीओ-1 सुविदर कुमार दास भी पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमनौर, मकेर, गौरा और भेल्दी थाने की पुलिस को भी बुलाया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


अंगुलियों में फंसी रही जलती सिगरेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिट्टू कुमार तेजपुरवा चौक स्थित एक पान दुकान पर सिगरेट पी रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और सामने से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद उसकी अंगुलियों के बीच जलती हुई सिगरेट फंसी रह गई, जिसने पूरे घटनाक्रम को और भी भयावह बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने संभाला मोर्चा, परिजनों को दिया भरोसा
घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार स्वयं घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएसपी ने लोगों से संयम बरतने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

रुपयों के लेन-देन के विवाद पर जांच केंद्रित
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी बिट्टू कुमार का इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। यह भी जानकारी मिली है कि वह बजाज फाइनेंस के पर्सनल लोन सेक्टर में कार्यरत था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं फाइनेंस के काम से जुड़े किसी विवाद के कारण तो वारदात नहीं हुई।


यह भी पढ़ें: पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत

सीसीटीवी फुटेज से सुराग, हिरासत में लिए गए संदिग्ध
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पहचान की प्रक्रिया चल रही है। मृतक की मां ने भी पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारण करीब दो घंटे तक छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed