फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar stf up police arrest one lakh rewarded criminal manindra mishra gopalganj doctor extortion lalachhapar

Bihar: एक लाख का इनामी मनिंद्र मिश्रा गिरफ्तार, बिहार-यूपी में था खौफ, डॉक्टर से मांगी थी 12 लाख की रंगदारी

Wed, 19 Aug 2026 02:59 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 02:59 PM IST
सार

बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपालगंज के कुख्यात और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मनिंद्र मिश्रा को उत्तर प्रदेश के पॉली से गिरफ्तार किया है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मनिंद्र पर रंगदारी, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
bihar stf up police arrest one lakh rewarded criminal manindra mishra gopalganj doctor extortion lalachhapar
मनिंद्र मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार और उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मनिंद्र मिश्रा को बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के पॉली से पकड़ा है। मनिंद्र मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। वह बिहार-यूपी के सीमावर्ती इलाकों में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

विज्ञापन

किशोरावस्था से ही अपराध की दुनिया में रखा कदम

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मनिंद्र मिश्रा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उसने किशोरावस्था में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। गोपालगंज शहर के प्रमुख मिठाई विक्रेता 'चौधरी जी' की दुकान पर बमबारी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। इस वारदात के बाद वह लगातार कई संगीन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा। उसके बढ़ते आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए बिहार सरकार ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर से मांगी थी 12 लाख रुपये की रंगदारी

मनिंद्र मिश्रा पर रंगदारी और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह भोरे के चर्चित चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी है। इस घटना के बाद से ही बिहार पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।

लालाछापर लूटकांड की साजिश रचने का भी आरोप

पुलिस की जांच में मनिंद्र का नाम चर्चित लालाछापर लूटकांड में भी सामने आया है। जांच के अनुसार, इस वारदात की पूरी साजिश उसने उमरगांव में बैठकर रची थी। लूट के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधियों को घेर लिया था। इस दौरान गोलू मिश्रा समेत दो अपराधियों की मौत हो गई थी। वहीं, अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में एक निर्दोष राहगीर की भी जान चली गई थी।

पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ और भोरे थाना पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश में ही मनिंद्र मिश्रा से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके गिरोह से जुड़े दूसरे अपराधियों, उन्हें पनाह देने वाले लोगों और बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर सक्रिय पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मनिंद्र मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जाएगा। इसके बाद उसे संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed