पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP Leader and mukhiya Receives Death Threats Over Phone Terrified Family Demands Security in saran

Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 07:30 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 07:30 AM IST
सार

सारण जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और तकिया पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने खैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar BJP Leader and mukhiya Receives Death Threats Over Phone Terrified Family Demands Security in saran
भाजपा नेता सह मुखिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले में भाजपा से जुड़े एक जनप्रतिनिधि को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र स्थित तकिया पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता को अज्ञात नंबरों से कई फोन आए
भाजपा नेता और मुखिया शैलेश कुमार ने बताया कि 22 जून 2026 की दोपहर करीब 3:38 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कई कॉल आए। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद दूसरे मोबाइल नंबर से भी कॉल कर गाली-गलौज की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


थाने में लिखित आवेदन दिया
मुखिया का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने खैरा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ धमकी देने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, पंचायत के ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस तरह की धमकी मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो की मौत; बांका में दोहरा हत्याकांड

पुलिस मामले की जांच में जुटी
खैरा थाना प्रभारी अखिलेश पासवान ने बताया कि मुखिया का आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed