{"_id":"693bf63f635de399ed0841dc","slug":"chhapra-armed-robbery-bahrauli-village-mashrakh-police-four-criminals-loot-gold-cash-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हथियारबंद लुटेरों का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया, आभूषण-नकदी लूट ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हथियारबंद लुटेरों का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया, आभूषण-नकदी लूट ले भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में देर रात दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की। सूचना पर पहुंची 112 टीम और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छपरा में हथियारबंद बदमाशों का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के छपरा जिले में देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने देशी कट्टा और चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। यह घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित बहरौली गांव की बताई जा रही है, जहां बदमाश घर में घुसकर लूटपाट कर फरार हो गए।
पीड़ित गृहस्वामी बसंत साह, निवासी बहरौली कुंवर टोला, ने बताया कि वह बहरौली बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर थे, तभी रात करीब 9 बजे घर से फोन आया कि दो बाइक सवार अपराधी घर में घुस आए हैं। बदमाशों ने उनकी पत्नी सुनीता देवी और मां लाखपति देवी को देशी कट्टा और चाकू का भय दिखाकर बंधक बनाया और लूटपाट की।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में 25 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मंत्री नितिन नवीन बोले- राजधानी को स्मार्ट बनना प्राथमिकता
लूट के दौरान अपराधी बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद परिवार वालों ने स्थानीय थाने और 112 डायल पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम और मशरक थाना पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पीड़ितों के लिखित आवेदन के आधार पर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos