सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four people, including Tejaswi Yadav alleged close aide Gangdayal, arrested in land grabbing case

Bihar: भूमाफिया नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव गिरफ्तार; राजद से कनेक्शन क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज में जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। आरोपी के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Four people, including Tejaswi Yadav alleged close aide Gangdayal, arrested in land grabbing case
तेजस्वी यादव के साथ गंग दयाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज में इन दिनों भूमाफिया एसपी विनय तिवारी के रडार पर हैं। जमीन कब्जा मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस लगातार इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और स्थानीय स्तर पर कई विवादों में इसकी भूमिका सामने आती रही है। अब गिरफ्तारी के बाद नए नाम सामने आने की संभावना बढ़ गई है।

Trending Videos

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। गंग दयाल यादव पहले भी जमीन विवाद के मामलों में जेल जा चुका है और पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह जमीन कब्जाने के मामलों में सक्रिय था। इस बार भी शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अब उससे पूछताछ कर पुराने मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर की ढोल पहाड़ी बनेगी इको टूरिज्म हब, 12.49 करोड़ मंजूर; उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी    

गंग दयाल यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का संबंध राजद सुप्रीमो से जोड़ा जा रहा है। रिश्तेदारी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उसका जुड़ाव पहले से ही तेजस्वी यादव के परिवार से है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके के लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आई। जमीन के कब्जे और विवाद को लेकर कई आवेदन मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में राहत देखी जा रही है। लोग इसे कानून-व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम मान रहे हैं। एसपी ने साफ किया है कि जिले में ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed