सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur road accident bike pickup collision one dead two critical overspeed bihar news

Bihar News: रफ्तार बनी मौत की वजह, बाइक-पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण बाइक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

muzaffarpur road accident bike pickup collision one dead two critical overspeed bihar news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक असर देखने को मिला, जहां बाइक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


देर शाम हुआ भीषण सड़क हादसा

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मुशहरी की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक शहर की तरफ लौट रहे थे। वहीं, शहर से एक पिकअप वैन मुशहरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़ गए बाइक के परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल दोनों युवक मृतक के दोस्त और कन्हौली गांव के ही निवासी बताए गए हैं।


हादसे के बाद चालक फरार, पिकअप वैन पलटी

हादसे के बाद पिकअप वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद पिकअप वैन भी पलट गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे लोग पास की दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई। देखा तो बाइक और पिकअप वैन की टक्कर हो चुकी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वैन पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई।

ओवर स्पीड बना हादसे का कारण: थाना प्रभारी

मुशहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे का मुख्य कारण ओवर स्पीड था। पिकअप वैन पलट गई और चालक मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed