सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Pappu Yadav demand arresting SHO Roshni Kumari family demanded CBI charge sheet file NEET student murder case

Bihar : फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 10 Apr 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET Student Murder Case : सिस्टम से निराश नीट छात्रा के परिजनों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। साथ में पूर्णिया के सांसद भी थे। उनलोगों ने थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने और CBI को चार्जशीट जमा करने मांग की है।

Pappu Yadav demand arresting SHO Roshni Kumari family demanded CBI charge sheet file NEET student murder case
आंदोलन करते नीट छात्रा के परिजन और पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में परिजन के साथ-साथ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सांसद पप्पू यादव ने तत्कालीन चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी और सीबीआई को अविलम्ब चार्जशीट करने की मांग की। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार विधानसभा और सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल नीट छात्रा की हत्या के मामले को लेकर परिजन अब लगातार सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। आज फिर उन्होंने वीर चंद्र पटेल पथ पर जोरदार प्रदर्शन किया। इनकम टैक्स गोलंबर से भाजपा कार्यालय और फिर भाजपा कार्यालय से वापस इनकम टैक्स गोलंबर तक मार्च निकालकर लोगों ने CBI से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुरू से ही इस केस में लापरवाही हुई है और अब CBI जांच में भी तेजी नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने जल्द चार्जशीट दाखिल करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।इस प्रदर्शन में परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

इस प्रदर्शन में शामिल  पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला किया। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बिहार पुलिस और अब CBI भी मामले में ढिलाई बरत रही है, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है और लगातार हो रही हिंसक घटनाएं प्रशासन की विफलता को दिखाती हैं। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के बाद उस समय प्रदर्शनकारियों ने चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी, लेकिन उसे बचाने के लिए उसे सिर्फ निलंबित किया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी को केवल निलंबन कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed