फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gandak River in spate following heavy rains in Nepal; flood alert in Gopalganj Bihar news

Bihar: वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 2.26 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज में बाढ़ का खतरा बढ़ा; प्रशासन हाई अलर्ट

Wed, 15 Jul 2026 04:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज से करीब 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते गोपालगंज के निचले और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों की निगरानी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Gandak River in spate following heavy rains in Nepal; flood alert in Gopalganj Bihar news
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा 2.26 लाख क्यूसेक पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए वाल्मीकिनगर बराज से करीब 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद गोपालगंज जिले के निचले और दियारा इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

करीब 30 घंटे में गोपालगंज पहुंचेगा पानी

जिला प्रशासन के अनुसार, वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया पानी लगभग 30 घंटे के भीतर गोपालगंज के मैदानी और निचले इलाकों तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

तटबंधों पर चौबीसों घंटे निगरानी

जल संसाधन विभाग ने गंडक नदी के तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। सभी संवेदनशील तटबंधों पर अतिरिक्त मानव बल की तैनाती की गई है। विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, कटाव या रिसाव जैसी स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी जरूरी सामग्री भी पहले से संवेदनशील स्थानों पर पहुंचा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?

राहत और बचाव की तैयारियां तेज

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर नजर रखे हुए है।

डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि फिलहाल जिले की स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए निचले और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं जलस्तर में अचानक वृद्धि या किसी तरह की आपात स्थिति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed