सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grandson kills grandfather with iron rod, tragic incident occurred while returning from Rudrabhishek

Bihar Crime: रुद्राभिषेक से लौट रहे दादा की पोते ने की हत्या, लोहे की रॉड से किया जानलेवा वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सारण के परसा थाना क्षेत्र में रुद्राभिषेक से लौट रहे 50 वर्षीय अर्जुन सिंह की कथित रूप से उनके पोते ने लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Grandson kills grandfather with iron rod, tragic incident occurred while returning from Rudrabhishek
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले में पारिवारिक विवाद ने शनिवार की रात खूनी रूप ले लिया। परसा थाना क्षेत्र के बनौता मुकुंद गांव में रुद्राभिषेक कार्यक्रम से लौट रहे 50 वर्षीय अर्जुन सिंह की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक स्वर्गीय दिनानाथ सिंह के पुत्र थे और परिवार के सबसे बड़े सदस्य होने के नाते घर की जिम्मेदारी संभालते थे।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे अर्जुन सिंह रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने दरवाजे के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे उनके पट्टीदार अजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने कथित रूप से अपनी मां के कहने पर पीछे से उनके सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि अर्जुन सिंह मौके पर ही गिर पड़े और अचेत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर निकले तो उन्हें गंभीर अवस्था में पाया। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


पढ़ें;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परसा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी के घर के पीछे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खून के नमूने एकत्र किए।

हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वृद्ध माता शकुंतला देवी, पत्नी रीना देवी, भाभी आशा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि उनके दोनों छोटे भाई बाहर निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed