सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Performer Shot Dead After Resisting Forced Abduction in Bihar

Bihar Crime: नाच प्रोग्राम के दौरान लौंडा डांसर के पेट में मारी गोली, हुई मौत; इलाके में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 10:00 AM IST
सार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान लौंडा डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ बदमाश उसे जबरन सुनसान जगह ले जाना चाहते थे। विरोध करने पर पेट में गोली मार दी गई। घायल डांसर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Performer Shot Dead After Resisting Forced Abduction in Bihar
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक 'लौंडा डांसर' की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब डांसर ने बदमाशों द्वारा जबरन सुनसान जगह पर ले जाने का विरोध किया। गंभीर रूप से घायल डांसर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।इस वारदात के बाद शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहा के पास स्थित पटोहवा गाँव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर बेटी की शादी थी। शादी में उत्तर प्रदेश से बारात आई थी। बारातियों और मेहमानों के मनोरंजन के लिए रामायण यादव की 'नाच ड्रामा पार्टी' का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में यूपी के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र  का रहने वाला 32 वर्षीय सोनू गोंड बतौर डांसर परफॉर्म कर रहा था।
विज्ञापन



विरोध करने पर बदमाशों ने दागी गोली
ड्रामा पार्टी के संचालक रामायण यादव के मुताबिक, सोनू पिछले दो-तीन प्रोग्राम देकर स्टेज के पास बने राउटी  में आकर बैठा था। इसी दौरान कार्यक्रम देख रहे कुछ मनचले और बेखौफ बदमाशों की नजर उस पर पड़ी। बदमाश बुरी नीयत से सोनू को जबरन खींचकर किसी सुनसान जगह पर ले जाने का प्रयास करने लगे। जब सोनू ने बदमाशों की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और खुद को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, तो बौखलाए बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और सीधे उसके पेट में गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar: वर्दी पर लगा दाग! थाने से चुराकर बेची गई जब्त कफ सिरप, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष निलंबित

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था सोनू
सोनू पिछले सात साल से अलग-अलग नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर अपनी आजीविका चला रहा था। माता-पिता की मौत के बाद वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चों और एक छोटे भाई को छोड़ गया है, जिनकी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed