फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan-stf-police-arrest-notorious-criminal-chandan-singh-weapons-58-cartridges-recovered

बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

Tue, 03 Nov 2026 08:55 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 08:55 PM IST
सार

सीवान में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कुख्यात चंदन कुमार सिंह और उसके सहयोगी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में चार पिस्टल, 58 जिंदा कारतूस, दो लग्जरी गाड़ियां, छह मोबाइल फोन, 45,220 रुपये नकद और एक ड्रोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन
siwan-stf-police-arrest-notorious-criminal-chandan-singh-weapons-58-cartridges-recovered
सीवान में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने एमएच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव निवासी कुख्यात चंदन कुमार सिंह और उसके सहयोगी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, लग्जरी गाड़ियां, मोबाइल फोन, नकदी और एक ड्रोन बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के आपराधिक जगत में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
पुलिस के अनुसार, सोमवार को एमएच नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एमएच नगर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चंदन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की।

विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन सिंह के कमरे से ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार सिंह, पिता राम सिंह, निवासी डिब्बी, थाना एमएच नगर, जिला सीवान और विकास कुमार, पिता परमानंद सिंह, निवासी सीवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान चंदन सिंह के कमरे से एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल बरामद की गई। पिस्टल की मैगजीन से आठ जिंदा कारतूस मिले, जबकि उसकी शर्ट की बांह में छिपाकर रखा गया एक फायर किया हुआ कारतूस भी बरामद हुआ। इसके अलावा एक अन्य मैगजीन और मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे।

वहीं, गिरफ्तार विकास कुमार के कमरे के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई, जिसमें सात जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा थार की तलाशी में भी मिले हथियार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंदन सिंह के घर के आंगन में खड़ी लाल रंग की फोर्ड एंडेवर की तलाशी ली। गाड़ी से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद घर के अंदर बने गैराज में खड़ी महिंद्रा थार की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, थार के अंदर से मैगजीन लगी एक पिस्टल बरामद हुई। गैराज और घर के अंदर तलाशी के दौरान सीलिंग बैग में रखे कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किए गए।

58 जिंदा कारतूस, 45 हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद
पुलिस की ओर से जारी बरामदगी सूची के मुताबिक, छापेमारी में कुल चार पिस्टल, पांच मैगजीन और 58 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक महिंद्रा थार, एक फोर्ड एंडेवर, छह मोबाइल फोन, 45,220 रुपये नकद और एक ड्रोन भी जब्त किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान की बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि, बरामद सामान के इस्तेमाल और उसके स्रोत को लेकर जांच की जा रही है।

चंदन सिंह पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चंदन कुमार सिंह के खिलाफ एमएच नगर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एमएच नगर थाना कांड संख्या 412/26 के तहत आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

जेल जाते समय शायराना अंदाज में दिया बयान
गिरफ्तारी के बाद जेल जाने के दौरान चंदन सिंह का कथित शायराना अंदाज भी चर्चा में रहा। उसने कहा, "मुझे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था!" इसके साथ ही उसने खुद को लोगों के दिलों में बसने वाला बताते हुए कहा कि इसी वजह से लोग उससे खटकते हैं। उसने यह भी कहा कि वह किसी से दबने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें- रांची: झारखंडी भाषाओं के सम्मान के लिए रांची में हजारों का हुजूम, 30 कॉलेजों के विद्यार्थी भी सड़क पर उतरे

सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी चर्चा में
चंदन सिंह खुद को समाजसेवी बताता रहा है। सोशल मीडिया पर उसके कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के बीच अब उसकी गिरफ्तारी जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

फिलहाल, जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों और कारतूस का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed