Saran News: ट्रैक्टर हादसे के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव; दो जवान हुए घायल
दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गया, जिससे दुकानदार महेश बिन की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एएसआई अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन यादव घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोका नारायणपुर गांव में एक गुमटी में जा घुसा। हादसे में दुकानदार महेश बिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। दुकानदार की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थिति को शांत कराने के लिए दरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस पर हुआ पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एएसआई अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन यादव घायल हो गए।
पुलिस वाहन में भी की गई तोड़फोड़
ग्रामीणों ने दरौली थाना की पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि डायल-112 पुलिस टीम की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज सिवान सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर
एसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
घटना की सूचना मिलने पर सिवान के एसपी पूरण कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसपी ने कहा कि बालू लदे ट्रैक्टर के गुमटी में घुसने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।