{"_id":"6a6f0c0ae8fc1789f909b4ec","slug":"rampage-by-strongmen-over-a-dispute-regarding-a-public-path-in-gopalganj-murderous-attack-on-bdc-member-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4567864-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध पड़ा भारी, BDC सदस्य के परिवार पर चाकू-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध पड़ा भारी, BDC सदस्य के परिवार पर चाकू-डंडों से हमला
Sun, 02 Aug 2026 06:10 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:10 PM IST
सार
Bihar News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, उनके पति और ससुर पर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घायल बीडीसी सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के डुमरिया महुआ टोला गांव में सरकारी रास्ते की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करना एक जनप्रतिनिधि के परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने गौसिया पंचायत की बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, उनके पति ज्योतिष शर्मा और ससुर सत्यदेव शर्मा पर लाठी, डंडे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
सरकारी रास्ते पर कब्जे का किया विरोध
पीड़ित पक्ष के अनुसार, डुमरिया महुआ टोला गांव में स्थित सरकारी जमीन पर वर्षों से आम रास्ता बना हुआ है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग सार्वजनिक रास्ते को बंद कर वहां अवैध निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे। जब बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, उनके पति और ससुर ने ग्रामीणों के साथ इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।
लाठी, डंडे और चाकू से किया हमला
आरोप है कि विरोध से नाराज दबंगों ने अचानक लाठी, डंडे और धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, उनके पति ज्योतिष शर्मा और ससुर सत्यदेव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
तीनों घायल सदर अस्पताल रेफर
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पहले मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: EO विमल कुमार हत्याकांड पर फूटा अधिकारियों का गुस्सा, सचिवालय मार्च रोका तो सड़क पर धरना
पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के निर्देश पर मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।