सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ration card holders in Bihar's Sonpur are in a state of panic; their names will be struck off if they fail to

Bihar News: यहां राशन कार्डधारियों में मचा हड़कंप, एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने पर कटेगा नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनपुर प्रखंड में 5 हजार से अधिक राशन कार्ड संदिग्ध पाए जाने के बाद प्रशासन ने संबंधित कार्डधारियों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।

Ration card holders in Bihar's Sonpur are in a state of panic; their names will be struck off if they fail to
सोनपुर प्रखंड में राशन कार्डधारियों के बीच हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सोनपुर प्रखंड में राशन कार्डधारियों के बीच हड़कंप मच गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) स्निग्धा नेहा के निर्देश पर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े लगभग 5 हजार से अधिक राशन कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। इन कार्डधारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। तय समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।

Trending Videos

पंचायत स्तर पर चस्पा किए गए नोटिस
अनुमंडल कार्यालय की ओर से चिन्हित कार्डधारियों की सूची पंचायत सचिवों को भेजी गई है। पंचायत सचिवों ने संदिग्ध राशन कार्डधारियों के नाम पंचायत भवन की दीवारों पर चस्पा कर दिए हैं, ताकि संबंधित लोग समय पर अपना पक्ष रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन आधारों पर मिले संदिग्ध कार्ड
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर जांच की गई है। जिन राशन कार्डधारियों को संदिग्ध माना गया है, उनमें वे लोग शामिल हैं जो किसी कंपनी या फर्म के निदेशक हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये से अधिक तथा शहरी क्षेत्र में 6 लाख रुपये से अधिक है, जिनके परिवार के किसी सदस्य के नाम तीन या चार पहिया वाहन पंजीकृत है । इससे 27 हजार से अधिक सदस्यों पर असर संभव है।

एसडीओ स्निग्धा नेहा ने बताया कि कुल मिलाकर 27 हजार से अधिक सदस्यों के नाम इन राशन कार्डों में दर्ज हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें राशन सहित अन्य सरकारी लाभों से वंचित कर दिया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में 332 और ग्रामीण क्षेत्रों में 4618 राशन कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई लोग मानकों के विपरीत राशन कार्ड बनवाकर सरकारी अनाज का उठाव कर रहे थे, जिसकी जांच जारी है।


ये भी पढ़ें- Bihar News: नितिन नवीन ने नेहरू पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंप दिए

दावा-आपत्ति का अवसर
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सोनपुर की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों को अपने राशन कार्ड रद्द किए जाने पर आपत्ति है, वे एक सप्ताह के भीतर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय या अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed