फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran embankment broke, floodwaters entered dozens of villages, drowning homes and livestock

बिहार: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच टूटा तटबंध, कई गांव हुए जलमग्न, मची अफरातफरी

Wed, 30 Sep 2026 02:48 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

सारण के मकेर प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाघा कोल और हैजलपुर के पास तटबंध टूट गया। तेज बहाव से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। कई घर और खेत जलमग्न हैं, मवेशी भी पानी से घिर गए।

विज्ञापन
Saran embankment broke, floodwaters entered dozens of villages, drowning homes and livestock
सारण तटबंध टूटने के बाद गांव में पानी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच मकेर प्रखंड में तटबंध टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाघा कोल और हैजलपुर गांव के समीप तटबंध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव दर्जनों गांवों की ओर फैल गया। देखते ही देखते निचले इलाकों में पानी भर गया और कई घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। खेत जलमग्न हो गए, जबकि बड़ी संख्या में मवेशी भी पानी से घिर गए।

विज्ञापन


दरार बढ़ने के बाद टूटा तटबंध
बाघा कोल और हैजलपुर गांव के समीप पानी के अत्यधिक दबाव के कारण तटबंध में पहले दरार पड़ी। इसके बाद पानी का दबाव लगातार बढ़ता गया और दरार चौड़ी होती चली गई। कुछ ही देर में तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद गंडक का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के गांवों की ओर फैलने लगा।

विज्ञापन

तटबंध टूटने के बाद ग्रामीणों के आवागमन वाले रास्तों पर भी पानी भर गया। कई परिवारों के सामने घर का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और मवेशियों को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। निचले इलाकों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की टीम मौके पर, युद्धस्तर पर मरम्मत
तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया है। टूटे तटबंध को तत्काल दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है, ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके और आसपास के अन्य गांवों में पानी फैलने से रोका जा सके। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों और मवेशियों की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।


पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

पहले से निगरानी में थे तटबंध
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सारण में पहले से ही बाढ़ का खतरा बना हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से तटबंधों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही थी। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे थे। हालांकि, पानी के बढ़ते दबाव के कारण बाघा कोल और हैजलपुर के समीप तटबंध टूट गया। इसके बाद आसपास के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा और आबादी वाले इलाकों तक पानी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed