फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:30 PM, 30-Sep-2026

गयाजी में चौथे दिन मोक्ष की त्रिवेणी: ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Pitru Paksha: विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले के चौथे दिन ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पितरों की शांति और मोक्ष की कामना से अनुष्ठान संपन्न हुए। और पढ़ें
02:27 PM, 30-Sep-2026

बिहार: जहानाबाद-बिहारशरीफ नई रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन, 2101 करोड़ की परियोजना को नहीं मिली मंजूरी

जहानाबाद-बिहारशरीफ के बीच प्रस्तावित 66.600 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की अनुमानित लागत 2,101.85 करोड़ रुपये है। परियोजना की वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर 10 प्रतिशत से कम आंकी गई है। इसी कारण रेलवे के वित्त विभाग से अभी बजट मंजूरी नहीं मिली है।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
02:24 PM, 30-Sep-2026

बिहार न्यूज: समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर, फिर मंडराया बाढ़ का खतरा

समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 45.50 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। किसानों को रबी की बुआई प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

और पढ़ें
02:20 PM, 30-Sep-2026

गयाजी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: पहाड़ी पर घेरकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो नाबालिग गिरफ्तार

Crime: गया के शेरघाटी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया और मोबाइल जब्त कर अन्य आरोपियों की पहचान शुरू की। और पढ़ें
02:17 PM, 30-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में गंडक का कहर: खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी; थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह जलस्तर 55.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 54.42 मीटर है। साहेबगंज के बाद अब पारू और सरैया प्रखंड में भी बाढ़ का असर बढ़ गया है। और पढ़ें
11:17 AM, 30-Sep-2026

बिहार: पटना के हृदय रोग विशेषज्ञों ने बताया अपने दिल का कैसे रखें ख्याल, हार्ट अटैक आने पर कैसे बचाएं जान?

सीएसआई बिहार चैप्टर के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि तनाव, स्ट्रेन और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। खासकर युवा और Gen-Z वर्ग पढ़ाई, करियर और नौकरी से जुड़े दबाव के कारण तनाव में रहते हैं। तनाव को नियंत्रित करना भी हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 AM, 30-Sep-2026

बिहार: परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 148 फीसदी अधिक राशि की संपत्ति बनाई

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई हुई है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
10:41 AM, 30-Sep-2026

बिहार में कार्यक्रम से लौट रहे कलाकार पर हमला: लोहे की रॉड से सिर फोड़ा, हाथ तोड़ने का आरोप; अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे एक म्यूजिशियन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और धारदार दबिया से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। और पढ़ें
10:24 AM, 30-Sep-2026

अश्लील वीडियो कांड का खुलासा: दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था; गाड़ी से कूदा

बेगूसराय में महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय लाने के दौरान उसने चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर जख्मी हो गया। और पढ़ें
09:55 AM, 30-Sep-2026

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड से जुड़े बंद राज्य निगमों के कर्मचारियों और कामगारों के बकाये के मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। संबंधित दैनिक वेतनभोगियों को एकमुश्त एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने और बकाये पर निर्धारित दर से ब्याज का भुगतान करने को कहा गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed