{"_id":"699b0d8ae033439cc30f96cf","slug":"son-kills-mother-by-slitting-her-throat-for-not-giving-him-rs-100-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-3980257-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशे की आग ने परिवार को जला डाला, बेटे ने मां की ली जान, खौफनाक हत्या ने कर दिया गांव को सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशे की आग ने परिवार को जला डाला, बेटे ने मां की ली जान, खौफनाक हत्या ने कर दिया गांव को सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिन टोली गांव में नशे में धुत बेटे ने अपनी मां सुमित्रा देवी को 100 रुपये न देने पर लकड़ी और फसूल से हमला कर मौके पर ही मौत कर दी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिन टोली गांव में रविवार की सुबह एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। नशे में धुत एक बेटे ने अपनी मां को सौ रुपये नहीं देने पर सिर पर लकड़ी से हमला किया और फसूल से गर्दन काट दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, उसरी बिन टोली गांव निवासी भरोस रावत ने अपनी मां सुमित्रा देवी से 100 रुपये की मांग की। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आपा खो बैठा। पहले उसने लकड़ी से मां के सिर पर वार किया और फिर मछली काटने वाली फसूल से गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी
घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी बेटे को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार और बैकुंठपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस और एफएसएल की जांच
पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे में था। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाकर दोषी को सजा दिलाने में सहयोग कर रही है।
Trending Videos

पढे़ं; दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार