फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SP Vinay Tiwari in Gopalganj; four arrested, including the SHO, for holding innocent people hostage bihar news

Bihar News: पुलिस पर बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार; 36 घंटे हिरासत में रखकर लाखों की वसूली का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 08:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

गोपालगंज में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में लोगों को अवैध हिरासत में रखकर 1.80 लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
SP Vinay Tiwari in Gopalganj; four arrested, including the SHO, for holding innocent people hostage bihar news
एसपी विनय तिवारी का फोटो।

विस्तार

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में थाना चालक राकेश कुमार, चौकीदार महंथ कुमार यादव और अवैध वसूली में मदद करने वाला बिचौलिया राजू यादव शामिल है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

36 घंटे अवैध हिरासत में रखकर वसूले 1.80 लाख रुपये
जांच में खुलासा हुआ कि जादोपुर थाना पुलिस ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कुछ लोगों को करीब 36 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। पीड़ितों को झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर छोड़ने के एवज में भारी रकम की मांग की गई। शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बिचौलिये के जरिए पीड़ितों से 50 हजार, 75 हजार और 55 हजार रुपये यानी कुल 1.80 लाख रुपये की अवैध वसूली की।

विज्ञापन

विशेष टीम की जांच में खुली पोल
मामले की गुप्त शिकायत मिलने के बाद एसपी विनय तिवारी ने तुरंत एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम की पड़ताल में भ्रष्टाचार और अवैध हिरासत के आरोप सही पाए गए। इसके बाद देर रात एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन और प्राथमिकी दर्ज
थानाध्यक्ष अनिल राम और संबंधित चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जादोपुर थाना कांड संख्या 185/2026 दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर थाने में सभी गिरफ्तार आरोपियों से उच्च अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें- Bihar News: मेले से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग, हाथ के आर-पार हुई गोली; जानें किस बात को लेकर था विवाद?

एसपी विनय तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, कानून के दुरुपयोग और जनता के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed