फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhapra saran sh 90 truck accident newlywed reena devi death gaura

बिहार: दो महीने पहले गूंजी थी शादी की शहनाई, अब मातम में बदली खुशियां; ट्रक ने देवर-भाभी समेत चार को कुचला

Wed, 23 Sep 2026 02:51 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 02:51 PM IST
सार

सारण के गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू और स्कूटी सवार दो कारीगर राजेश व जहांगीर घायल हो गए।

विज्ञापन
chhapra saran sh 90 truck accident newlywed reena devi death gaura
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में एसएच-90 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। गौरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर मठिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी को कुचल दिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे दो कारीगर राजेश और जहांगीर भी ट्रक की चपेट में आ गए और घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। हालांकि, तब तक रीना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परीक्षा देकर देवर के साथ घर लौट रही थी रीना, रास्ते में हुआ हादसा

बताया जाता है कि रीना देवी अपने देवर रणवीर कुमार सिंह के साथ छपरा से बीए की परीक्षा देकर बुलेट से घर लौट रही थी। दोनों अभी खालिसपुर मठिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बुलेट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीना सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान स्कूटी से जा रहे कारीगर राजेश और जहांगीर भी ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रक लेकर भाग रहा था चालक, स्थानीय युवकों ने पीछा कर पकड़ा

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। स्थानीय युवकों ने उसका पीछा किया और बावन के रास्ते अगहरा की ओर उसे पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर गौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट और स्कूटी समेत ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी को हुए थे महज दो महीने, परीक्षा देकर लौटते समय छिन गई जिंदगी

रीना देवी की शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे। नई जिंदगी के सपनों के बीच वह मंगलवार को बीए की परीक्षा देने छपरा गई थी। परीक्षा देने के बाद देवर के साथ घर लौटते समय उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। रीना की मौत की खबर सुनकर उसकी सास दहाड़ मारकर रोने लगीं। घरवालों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।


जिस घर में दो महीने पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां बुधवार को मातम पसरा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरा और नगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed