{"_id":"69d0f35003c6744c0102ce91","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-in-kateya-and-the-police-sent-it-for-post-mortem-bihar-news-gopalganj-saran-news-c-1-1-noi1232-4125297-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 7 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 7 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव में शनिवार सुबह 23 वर्षीय विवाहिता मुन्नी कुमारी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका सात माह की गर्भवती थी और करीब एक वर्ष पहले उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फंदे से लटका मिला शव
यह घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव की है। शनिवार सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान अमेया गांव निवासी रोहित तिवारी की पत्नी मुन्नी कुमारी (23 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही मुन्नी कुमारी अपने ससुराल में रह रही थी।
7 माह की गर्भवती थी महिला
ग्रामीणों के अनुसार मुन्नी कुमारी सात माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया गया है कि मृतका का पति रोहित तिवारी जम्मू में एक निजी कंपनी में काम करता है और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था।
ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos