फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident one Dead Several Injured as Uncontrolled Bus Flips Over Speed Breaker

Speed Breaker : बिहार में स्पीड ब्रेकर के कारण बड़ा हादसा; उछलकर कर अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत

Mon, 20 Jul 2026 10:20 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

सारण के तरैया थाना क्षेत्र में वैशाली से सिवान जा रही बारातियों की बस स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident one Dead Several Injured as Uncontrolled Bus Flips Over Speed Breaker
घटनास्थल पर पलटी बस और राहत कार्य में जुटे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वैशाली जिले से सिवान जा रही बारातियों से भरी बस तरैया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य बारातियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और शादी का उत्सव कुछ ही पलों में अफरा-तफरी में बदल गया।
विज्ञापन


पेड़ और बिजली के पोल से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के लालगंज से एक बारात सिवान जिले के जगदीशपुर जा रही थी। बारातियों से भरी बस जब तरैया थाना क्षेत्र में एसएच-73 पर गंडार गांव के समीप पहुंची, तभी स्पीड ब्रेकर के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले सड़क किनारे खड़े एक सूखे पेड़ से टकराई और फिर बिजली के पोल से भिड़ते हुए पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


जेसीबी से निकाला गया बाराती
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बाराती बस के नीचे दब गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घायल को तत्काल तरैया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गंभीर घायलों को किया गया रेफर
मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर गोरौल गांव निवासी मोहम्मद असगर के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-  नालंदा में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात ने छीन लीं जिंदगियां; दस वर्षीय बालक समेत तीन की मौत

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पीड ब्रेकर पर बस का संतुलन बिगड़ना और चालक का नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बस की रफ्तार कितनी थी और कहीं चालक की लापरवाही या किसी तकनीकी खराबी ने दुर्घटना में भूमिका तो नहीं निभाई।

परिवारों में पसरा मातम
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने परिजनों की सलामती की जानकारी ले रहे हैं। शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed