{"_id":"698211c4e0311783c505a00c","slug":"to-ensure-the-smooth-functioning-of-law-and-order-one-circle-inspector-and-three-station-house-officers-have-been-posted-in-the-district-saran-news-c-1-1-noi1370-3913144-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सारण में विधि-व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस महकमे में बदलाव, CI समेत तीन थानाध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सारण में विधि-व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस महकमे में बदलाव, CI समेत तीन थानाध्यक्ष नियुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
Saran News: सारण जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी विनीत कुमार ने एक अंचल निरीक्षक और तीन थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। नवपदस्थापित अधिकारियों ने पदभार संभालते ही अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता बताया है।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले में विधि-व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिस महकमे में पदस्थापन और स्थानांतरण किया है। इस संबंध में पुलिस कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Trending Videos
अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्षों की नई जिम्मेदारियां
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जारी बयान में बताया कि विधि व्यवस्था कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ज्ञान प्रकाश को सोनपुर अंचल का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। गड़खा थाने की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी-3 को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांझी और पानापुर थानों में बदलाव
इसी क्रम में मांझी थाने के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार-2 को मांझी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पानापुर थाने में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजा राम को पानापुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पढ़ें- Bihar News: दरभंगा जंक्शन पर तकनीकी खराबी से लिफ्ट में फंसी महिला यात्री, जीआरपी-आरपीएफ ने गेट तोड़कर निकाला
नवपदस्थापित थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार
मांझी थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पानापुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजा राम और महिला थाना की थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी-3 ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।
अपराध नियंत्रण को लेकर प्राथमिकताएं तय
पदभार संभालते ही सभी थानाध्यक्षों ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, नशाखोरी, चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निगरानी और जनसहयोग पर जोर
थानाध्यक्षों ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
