सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vikas Mitra returning from tilak ceremony killed on the spot in Gopalganj bus accident

Bihar: गोपालगंज में सड़क हादसे का कहर, तिलक समारोह से लौट रहे विकास मित्र को बस ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तिलक समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।

Bihar News: Vikas Mitra returning from tilak ceremony killed on the spot in Gopalganj bus accident
तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपोली बरहिमा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हलुवार पिपरा गांव निवासी शैलेश राम के रूप में हुई है। वह गांव में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



जानकारी के अनुसार शैलेश राम एक पारिवारिक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सुपोली बरहिमा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश राम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पति झारखंड में, घर में अकेली थी पत्नी; सुबह लौटा तो खून से सनी मिली लाश, भयावह हत्याकांड से दहशत
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए महम्मदपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed