Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Dharmendra Pradhan Targets Opposition, Calls Those Stalling India's Progress Dimagi Naxals

बिहार: धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात

Mon, 09 Nov 2026 02:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज पटना पहुंचे हैं पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan Targets Opposition, Calls Those Stalling India's Progress Dimagi Naxals
पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी पटना में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की से निराश लोग अस्थिरता और अराजकता फैलाकर विकास की रफ्तार रोकना चाहते हैं। ऐसे लोगों को 'दिमागी नक्सली' कहना गलत नहीं होगा। प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे और सुरक्षा बलों को संबोधित करने से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार सुरक्षित और समृद्ध हो रहा है। देश की प्रगति से जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उन्हें दिमागी नक्सली कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दीपावली के दिन बस्तर में अर्धसैनिक बलों के जवानों के बीच समय बिताया और उनके साथ देश की स्थिति पर अपने विचार साझा किए। देश के लोगों को भी ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो अस्थिरता और अराजकता के जरिए देश की विकास यात्रा को रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को आएंगे बिहार 

प्रधान ने बिहार के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे से राज्य में विकास की रफ्तार को और गति मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पहली बार 'दिमागी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नीतीश कुमार से भी की मुलाकात

पटना में धर्मेंद्र प्रधान ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। वह नीतीश कुमार के आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भी नीतीश कुमार को दिया।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज पटना पहुंचे हैं पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed