Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   barh-ganga-snan-devotees-road-accident-13-injured-bihar

बिहार: गंगा स्नान की यात्रा बनी हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 श्रद्धालु घायल

Mon, 09 Nov 2026 02:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 02:25 PM IST
सार

बाढ़ में गंगा स्नान करने जा रहे नालंदा के श्रद्धालुओं के ऑटो और ई-रिक्शा को तेज रफ्तार मारुति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चा और बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
barh-ganga-snan-devotees-road-accident-13-injured-bihar
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मौनी व्रत और कार्तिक स्नान को लेकर नालंदा जिले के श्रद्धालु बाढ़ के उमानाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान बाढ़ थाना क्षेत्र के एकडंगा पुल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार मारुति कार ने सामने से आ रहे ऑटो और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया। वहां एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल नालंदा जिले के कैला मोड़ और रामपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ में जुट गई।

विज्ञापन

घायल वाल्मीकि पंडित ने बताया कि वह बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए टेंपो से आ रहे थे। इसी दौरान एकडंगा मोड़ के पास सामने से आ रही एक चारपहिया गाड़ी ने टेंपो और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह लोग कैला मोड़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

वहीं, सदारत यादव ने बताया कि वह रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से सात लोगों के साथ ई-रिक्शा से उमानाथ घाट पर स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान चारपहिया गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed