फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD expel Hare Lal Yadav for six years Rohini raised questions supported him

Bihar: RJD में बढ़ी अंदरूनी कलह! किसके निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्या? अपनी ही पार्टी पर उठाए बड़े सवाल

Thu, 09 Jul 2026 07:36 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 07:36 AM IST
सार

राजद ने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को फेसबुक पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई पर लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या ने नाराजगी जताई और अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जानिए रोहिणी ने क्या कहा... 
 

विज्ञापन
RJD expel Hare Lal Yadav for six years Rohini raised questions supported him
रोहिणी आचार्या के साथ हरे लाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल में सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव के छह वर्षों के लिए निष्कासन के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री एवं सारण संसदीय क्षेत्र की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के इस फैसले पर खुलकर नाराजगी जताते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


'सच बोलने वालों के लिए क्या पार्टी में जगह नहीं?'
रोहिणी आचार्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्या अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने, ईमानदारी से काम करने और संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए राजद में कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुशासनहीनता के झूठे आरोप लगाकर सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव का निष्कासन किया गया है। उनके अनुसार, यह कार्रवाई उन लोगों के प्रभाव में की गई है, जो पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला संगठन और विधायकों पर भी साधा निशाना
रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि सारण का जिला संगठन ऐसे लोगों के कब्जे में है, जो नाम मात्र के लिए पार्टी में हैं, लेकिन चुनाव के दौरान विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं। उनका आरोप है कि जिले के विधायक और अधिकांश पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, जबकि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं को ही निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं लालू यादव की बेटी हूं, गलत के आगे नहीं झुकूंगी'
अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्या ने पार्टी के कुछ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि यदि सवाल उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो पहले उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज भी पार्टी में हैं और संगठन को गलत तत्वों के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि वह लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और गलत के सामने कभी नहीं झुकेंगी। साथ ही दावा किया कि उनके साथ खड़े कार्यकर्ता किसी भी निष्कासन की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

राजद ने बताया निष्कासन की वजह
उधर, राजद की बिहार प्रदेश इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बरईठा गांव निवासी हरेलाल यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि हरेलाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी और उसके नेतृत्व के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे दल-विरोधी गतिविधि, अनुशासनहीनता और पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध गंभीर कृत्य माना गया है।


यह भी पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात

बिना स्पष्टीकरण मांगे हुई कार्रवाई
पार्टी के अनुसार, हरेलाल यादव के आचरण से स्पष्ट है कि उनके मन में नेतृत्व के प्रति सम्मान का अभाव है, इसलिए उनसे किसी प्रकार का स्पष्टीकरण मांगना आवश्यक नहीं समझा गया। विचारोपरांत उन्हें तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। आदेश की प्रतिलिपि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा सारण जिले के मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed