सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Taliban punishment in Katihar forced marriage of minor couple teenager's half head shaved paraded bihar

Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले नाबालिग जोड़े की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने नाबालिग लड़का-लड़की की जबरन शादी करवा दी और किशोर का आधा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Taliban punishment in Katihar forced marriage of minor couple teenager's half head shaved paraded bihar
नाबालिग के साथ बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गंगा नदी पार गोबराही दियारा इलाके में ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पंचायतनुमा फैसला सुनाते हुए दोनों की जबरन शादी करवा दी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने किशोर को सजा देते हुए उसका आधा सिर मुंडवा दिया और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी के एक परिजन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखिया ने जताया घटना पर अफसोस
मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम ने पूरे मामले पर गहरा अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य के जरिए उन्हें घटना की जानकारी मिली और नाबालिगों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह कानून के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: छपरा में रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, 8 साल की बच्ची की मौके पर मौ

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
कोढ़ा पुलिस अनुमंडल के डीएसपी रंजन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed