सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance team arrested clerk weights and measures department taking bribe begusarai Bihar police Bihar news

Bihar News : विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, नाप-तौल विभाग के क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 25 May 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सहायक नियंत्रक मापतोल कार्यालय से हुई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। 

Vigilance team arrested clerk weights and measures department taking bribe begusarai Bihar police Bihar news
निगरानी पटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को सहायक नियंत्रक मापतोल कार्यालय के लिपिक पुष्कर कुमार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई बेगूसराय में हुई है।



क्या है पूरा मामला?
इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बताया कि एक स्थानीय व्यवसायी को अपने बटखारे के लाइसेंस का रिन्यूअल कराना था। आरोप है कि ऑफिस में तैनात क्लर्क पुष्कर कुमार इसके एवज में 5,000 रुपये की घूस मांग रहा था। व्यवसायी का कहना था कि बिना पैसे दिए उसका काम अटकाया जा रहा था। परेशान होकर व्यवसायी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-CBSE: अब यह विषय भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल; आठवीं अनुसूची में शामिल होने के 20 साल बाद मैथिली को सम्मान
विज्ञापन
Trending Videos


निगरानी टीम ने ऐसे बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पहले अपने स्तर से मामले की शुरुआती जांच कराई। जब यह पक्का हो गया कि रिश्वत मांगी जा रही है, तो आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। तय प्लानिंग के अनुसार, जैसे ही शिकायतकर्ता ने सोमवार को क्लर्क पुष्कर कुमार को घूस के 5,000 रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने मौके से घूस की रकम भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की पूछताछ के लिए आरोपी क्लर्क को अपने साथ पटना ले गई है। इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा

जांच के दायरे में आ सकते हैं और भी अधिकारी
मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम अब आरोपी क्लर्क की संपत्ति की भी जांच कर सकती है। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस खेल में कार्यालय के कुछ अन्य कर्मचारी या बड़े अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं। इस संबंध में निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी आपके काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत निगरानी विभाग को इसकी जानकारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed