Bihar : जीतन राम मांझी की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का रुख स्पष्ट, कहा- एनडीए की बैठक में तय होगी रणनीति
Bihar : विधान परिषद के 9 सीटों पर चुनाव से पहले हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एनडीए से अपने दल के लिए एक सीट की मांग की है। उनकी मांग के बाद सीटों को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम ने दो टूक जवाब दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान परिषद की 9 खाली हो रही सीटों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने एनडीए की रणनीति को लेकर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गठबंधन के अंदर कोई मतभेद नहीं है और सभी सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट हैं। हम सब मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन बेहद मजबूत है और सभी दल बेहतर तालमेल के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के घर, बंद कमरे में हुई गुप्त बैठक; सियासी सरगर्मी तेज
मांझी की मांग पर क्या बोले डिप्टी सीएम?
दरअसल, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए से अपने दल के लिए एक सीट की मांग की थी। जीतन राम मांझी की इस मांग के बाद गठबंधन में खटपट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। इस पर जवाब देते हुए विजय चौधरी ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि लोकतंत्र में हर नेता और दल को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अपनी मांग रखना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। एनडीए के सभी साथी आपस में बैठकर चर्चा करेंगे और मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, पांच लापता; 14 सवार में ज्यादा महिलाएं
जानिए क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल?
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन करने की तारीख 1 जून से 8 जून तक निर्धारित की गई है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 11 जून है। मतदान 18 जून को है, जबकि नतीजे उसी दिन वोटिंग के तुरंत बाद काउंटिंग क बाद घोषित कर दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.