Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   66 soldiers sentenced to death for being cowards in dr congo by military court martial

क्यों अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सजा दे रहा ये देश? हैरान करने वाली है वजह

Wed, 11 Nov 2026 01:39 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। इन सैनिकों पर कायरता, विद्रोह और सैन्य आदेशों की अवहेलना करने के आरोप थे। 

विज्ञापन
66 soldiers sentenced to death for being cowards in dr congo by military court martial
क्यों अपने ही 66 सैनिकों को मौत की सजा दे रहा ये देश? - फोटो : AI

विस्तार

वायरल खबर: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सैन्य अनुशासनहीनता के आरोप में कम से कम 66 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है। सैनिकों पर कायरता, विद्रोह और सैन्य आदेशों की अवहेलना करने के आरोप थे। यह फैसला देश के पूर्वी इलाके में स्थित उत्तरी कीवू प्रांत के वालिकाले में 71 सैनिकों के खिलाफ चलाए गए सैन्य मुकदमे के दौरान सुनाया गया। अदालत ने चार सैनिकों को बरी कर दिया, जबकि एक अन्य सैनिक को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। सेना के मुताबिक, इस मुकदमे का उद्देश्य विद्रोही गुटों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के दौरान सैनिकों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


क्या थे सैनिकों पर आरोप?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इन सैनिकों को 20 अक्तूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि पूर्वी कांगो में विद्रोही लड़ाकों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपनी सैन्य चौकियां छोड़कर भाग गए। गोमा गैरीसन मिलिट्री कोर्ट ने वालिकाले में में मुकदमे की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की तरफ से 70 सैनिकों के लिए मौत की सजा और एक सैन्य खुफिया अधिकारी के लिए 10 साल जेल की मांग की गई थी। अदालत ने 6 नवंबर को 66 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई। 
विज्ञापन


पूर्वी कांगो में विद्रोही संघर्ष जारी है

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वी इलाके में कई दशकों से सशस्त्र संघर्ष जारी है। यहां सरकारी सेना का मुकाबला फ्रंट फॉर द रिफाउंडेशन ऑफ द नेशन (एफआरएन) नामक विद्रोही गठबंधन से है। इस गठबंधन में एम23 (एम23) और एलायंस रिवर कांगो (एएफसी) जैसे गुट शामिल हैं। कांगो सरकार पड़ोसी देश रवांडा पर एम23 को सैन्य समर्थन देने का आरोप लगाती रही है। रवांडा और विद्रोही गुट इन आरोपों से इंकार करते हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने संघर्ष में रवांडा की भूमिका को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगो की सेना को लंबे समय से कमजोर प्रबंधन, अनुशासनहीनता और सैन्य अभियानों में तालमेल की कमी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। वहीं, सैनिकों ने कम वेतन और पर्याप्त हथियारों व सैन्य उपकरणों की कमी की शिकायतें भी की हैं। 

वीडियो: आसमान में लटका रहा शख्स, नीचे लगी एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां, रेस्क्यू का वीडियो देख चौंके लोग

पहले भी 27 सैनिकों को दी गई मौत की सजा

वालिकाले में दिए गए इस फैसले से पहले अक्तूबर 2026 में भी कांगो की सैन्य अदालत ने 27 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी। इन सैनिकों पर भी विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अग्रिम मोर्चे से भागने और सैन्य आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप थे। इसके पहले 2024 में डीआर कांगो की सरकार ने मौत की सजा पर लगी करीब 20 साल पुरानी रोक हटा दी थी।

 डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की सरकार ने यह फैसला सेना के भीतर देशद्रोह और विद्रोह जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दलील देते हुए लिया था। सरकार के मुताबिक, मौत की सजा का प्रावधान सशस्त्र विद्रोही गुटों से जुड़े लोगों, बगावत करने वालों और देशद्रोह तथा युद्ध अपराधों के दोषियों पर भी लागू हो सकता है।

हालांकि, मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी। संगठनों ने निष्पक्ष सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई थी। मौत की सजा बहाल होने के बाद से अब तक किसी को आधिकारिक तौर पर फांसी दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। 


वायरल: दिवाली पर अनार जलाते ही हुआ जोरदार धमाका, दुकान के बाहर बैठी महिलाओं और बच्ची की तरफ लपकी आग

अभी तक 381 सैनिकों को मौत की सजा 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की शुरुआत से अब तक कांगो की सैन्य अदालतों ने कम से कम 507 सैनिकों को अलग-अलग अपराधों में दोषी ठहराया गया है। इनमें से 381 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई चुकी है। मौत की सजा पाने वालों में देश के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला भी शामिल हैं। 

उन्हें अक्तूबर 2025 में युद्ध अपराध, देशद्रोह और अन्य गंभीर आरोपों में उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई गई थी। कबीला ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया था, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए। बाद में उन्हें फ्रंट फॉर द रिफाउंडेशन ऑफ द नेशन का नेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed