Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Japans Hanging Train Will Leave You Stunned Watch Viral Video goes viral

वीडियो: सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के ऊपर हवा में उलटी लटकी दिखी ट्रेन, नजारा देख चकरा जाएगा दिमाग

Wed, 11 Nov 2026 10:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Nov 2026 10:06 AM IST
सार

Viral Video: जापान की सस्पेंडेड मोनोरेल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें ट्रेन के डिब्बे ऊपर बने ट्रैक से लटककर चलते हैं, जबकि यात्री अंदर सामान्य तरीके से बैठकर सफर करते हैं।
 

विज्ञापन
Japans Hanging Train Will Leave You Stunned Watch Viral Video goes viral
क्या ट्रेन के अंदर भी उलटे बैठते हैं यात्री? - फोटो : इंस्टाग्राम@thefilmychhora_

विस्तार

तकनीक के मामले में जापान का नाम दुनिया के सबसे आगे रहने वाले देशों में लिया जाता है। यहां की आधुनिक ट्रेनें, तेज रफ्तार और अनोखे आविष्कार अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी ट्रेन देखी है, जो पटरियों के ऊपर दौड़ने के बजाय हवा में उलटी लटकी हुई चलती हो? सुनने में भले ही यह किसी फिल्म का नजारा लगे, लेकिन जापान में ऐसी मेट्रो हकीकत में चलती है। इन दिनों इसी अनोखी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां अपने नॉर्मल तरीके से चल रही हैं और उनके ठीक ऊपर एक पूरी मेट्रो ट्रेन हवा में लटकी हुई गुजर रही है। ट्रेन के डिब्बे ऊपर बने ट्रैक से जुड़े हुए हैं। पहली बार देखने वाले लोगों को ऐसा लगता है, जैसे ट्रेन कभी भी नीचे गिर सकती है। खास बात यह है कि ट्रेन चलते समय हल्की हिलती और झूलती हुई भी नजर आती है। यही वजह है कि इसका नजारा लोगों को किसी रोमांचक झूले जैसा लग रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dev Vijay (@thefilmychhora_)




क्या ट्रेन के अंदर भी उलटे बैठते हैं यात्री?
इस ट्रेन को देखकर सबसे पहला सवाल यही आता है कि अगर ट्रेन बाहर से उलटी लटकी हुई है तो क्या इसके अंदर बैठे यात्री भी उलटे सफर करते हैं? इसका जवाब है नहीं। दरअसल, ट्रेन का सिर्फ बाहरी ढांचा और चलने का तरीका सामान्य मेट्रो से अलग है। इसके अंदर सीटें और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था बिल्कुल सामान्य रहती है। लोग इसमें दूसरी ट्रेनों की तरह ही सीधे बैठकर सफर करते हैं।

कैसे काम करती है यह अनोखी ट्रेन?
जापान में चलने वाली इस ट्रेन को सस्पेंडेड मोनोरेल कहा जाता है। इसमें ट्रेन के डिब्बे ऊपर बने मजबूत बीम जैसे ट्रैक से लटके रहते हैं। इसके पहिए और चलने वाला सिस्टम ट्रैक के ऊपर की तरफ होता है, जबकि डिब्बे उसके नीचे लगे होते हैं। इस तकनीक का एक बड़ा फायदा यह है कि जमीन पर ज्यादा जगह घेरने की जरूरत नहीं पड़ती। सड़क पर चलने वाले यातायात को भी काफी हद तक अलग रखा जा सकता है।

50 साल से ज्यादा पुरानी है तकनीक
इसे देखकर ऐसा लग सकता है कि जापान ने हाल ही में कोई नई तकनीक तैयार की है, लेकिन ऐसा नहीं है। जापान में सस्पेंडेड मोनोरेल कई दशकों से चल रही हैं। टोक्यो मोनोरेल और चिबा अर्बन मोनोरेल जैसी व्यवस्थाएं इस तकनीक के अलग-अलग उदाहरण हैं। 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में ट्रेन का अनोखा अंदाज देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। सड़क के ऊपर हवा में दौड़ती इस मेट्रो को देखकर कई लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि जापान की असली परिवहन व्यवस्था है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed