फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   99 percent pure maked gold from mercury rajasthan scientist claims method found in ancient indian book

पारे से बना 99% शुद्ध सोना, वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा, प्राचीन भारतीय ग्रंथों में छिपा था रहस्य

Thu, 29 Oct 2026 06:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 06:52 PM IST
सार

राजस्थान के एक वैज्ञानिका का दावा है कि उन्होंने पारा से 99.04 प्रतिशत शुद्ध सोना बनाया है। वैज्ञानिकों के इस काम की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
99 percent pure maked gold from mercury rajasthan scientist claims method found in ancient indian book
पारे से बना 99% शुद्ध सोना, वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : AI

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर छाई हुई है। राजस्थान के एक वैज्ञानिक का दावा है कि उन्होंने ने पारे से 99 प्रतिशत शुद्ध सोना  बना लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वर्णित विधि की मदद से पारे की सतह पर 99.04 प्रतिशत शुद्ध सोना प्राप्त किया है। वैज्ञानिक लाल बहादुर और उनकी टीम ने यह दावा किया है। 

विज्ञापन


हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में पारा सोने में बदल गया या प्रयोग में मिले नतीजों के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इस दावे को वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं माना जा सकता, क्योंकि इसके निष्कर्ष किसी वैज्ञानिक शोध पत्र में प्रकाशित नहीं हुए हैं और स्वतंत्र जांच भी नहीं हुई है। amarujala.com इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रयोग में वैज्ञानिक ने 0.240 ग्राम पारे का नमूना इस्तेमाल किया। राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े जयपुर के कनोडिया कॉलेज की फिजिक्स लैब में इसकी जांच की गई है। जांच रिपोर्ट में 99.04 प्रतिशत सोना दर्ज होने की बात सामने आई है। इसके अलावा 0.48 प्रतिशत चांदी और 0.48 प्रतिशत तांबा भी दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ पर पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का चढ़ा पारा, सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

सोने की शुद्धता की बात करें, तो 99.04 प्रतिशत का आंकड़ा लगभग 23.77 कैरेट के बराबर होता है, लेकिन यहां एक अहम बात है कि कि यह नतीजा नमूने की सतह की जांच से जुड़ा है, न कि इस बात का प्रमाण कि पूरा पारे का नमूना सोने में बदल गया।


पति की लंबी उम्र के लिए भारत आई विदेशी पत्नी, रखा करवा चौथ का व्रत, कही ऐसी बात कि वीडियो हुआ वायरल

प्राचीन भारतीय ग्रंथों से मिली प्रेरणा

वैज्ञानिक लाल बहादुर ने बताया कि उनका प्रयोग भारतीय परंपरा की प्राचीन विद्या रसशास्त्र से प्रेरित है। इस परंपरा में पारे समेत विभिन्न पदार्थों के प्रसंस्करण और धातुओं से जुड़े प्रयोगों का वर्णन किया गया है। बहादुर इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी से शिक्षा हासिल की है। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि वह भारत के पोखरण-II परमाणु परीक्षणों से जुड़े रहे हैं। 

करवा चौथ पर शख्स ने पुतले को ही बनाया पत्नी और ऐसे तोड़ा व्रत, लोग बोले- कुंवारों की दुनिया ही अलग है

वैज्ञानिक के मुताबिक, उनके प्रयोग के दौरान किसी तरह का रेडिएशन भी नहीं मिला। हालांकि, प्राचीन ग्रंथों से प्रेरणा लेना या किसी बड़े वैज्ञानिक कार्यक्रम से जुड़ा होना किसी प्रयोग की सफलता का ठोस प्रमाण नहीं है। इस तरह के दावों की पुष्टि के लिए स्वतंत्र वैज्ञानिक परीक्षण, विश्वसनीय माप और प्रयोगों को दोहराकर समान परिणाम प्राप्त करना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed