सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab Gajab Clove tree was grown on the island of Ternate Indonesia for the first time in the world

Ajab Gajab: कहां सबसे पहले दुनिया में उगा था लौंग का पेड़? हजारों साल पुराने इतिहास को जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajab Gajab: लौंग का इस्तेमाल हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पेड़ सबसे पहला कहां पर उगा था। बताया जाता है कि लौंग का इतिहास तीन हजार साल से ज्यादा पुराना है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी रोचक बातें। 

Ajab Gajab Clove tree was grown on the island of Ternate Indonesia for the first time in the world
कहां सबसे पहले दुनिया में उगा था लौंग का पेड़? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Ajab Gajab: लौंग एक मुख्य मसाला और औषधीय जड़ी-बूटी है। इसे एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक गुणों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। आज भले ही लौंग दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में पहली बार लौंग का पेड़ कहां उगा था? इसका एक लंबा इतिहास है।

Trending Videos


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज से करीब तीन हजार साल पहले लौंग का पेड़ सिर्फ पूर्वी एशिया के कुछ द्वीपों पर ही हुआ करता था। कहा जाता है कि इंडोनेशिया के टर्नेट द्वीप पर दुनिया का सबसे पुराना लौंग का पेड़ है। माना जाता है कि यह पेड़ करीब 350-400 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्नेट द्वीप के ज्यादातर हिस्से में ज्वालामुखी हैं, लेकिन फिर भी यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, 3-4 हजार साल पहले टर्नेट, टिडोर और उसके आस-पास के कुछ द्वीपों पर लौंग के पेड़ पाए जाते थे। लौंग का कारोबार करके इन द्वीपों पर रहने लोग उस समय काफी अमीर हो गए थे। 
 

Ajab Gajab Clove tree was grown on the island of Ternate Indonesia for the first time in the world
कहां सबसे पहले दुनिया में उगा था लौंग का पेड़? - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि जब टर्नेट और टिडोर के सुल्तानों के पास लौंग के कारोबार से काफी दौलत आ गई, तो वो खुद को कुछ ज्यादा ही ताकतवर समझने लगे और आपस में ही लड़ने लगे। इस बात का फायदा उठाकर अंग्रेज और डच कारोबारियों ने उन इलाकों पर कब्जा कर लिया, जहां भारी मात्रा में लौंग पाए जाते थे। कई वर्षों तक ये द्वीप यूरोपीय देशों के उपनिवेश रहे हैं। 

Punch: किसने की पंच-कुन को 2 करोड़ में खरीदने की पेशकश? सॉफ्ट टॉय से लिपटे मासूम बंदर ने लोगों को किया भावुक 

Viral News: आईसीयू की नर्स का चौंकाने वाला खुलासा, मरने से कुछ समय पहले क्या कहते हैं इंसान  

Viral Video: परीक्षा की कॉपियां देख DU प्रोफेसर ने छात्रों से की हाथ जोड़कर ये अपील, जानिए क्या है वजह?

Ajab Gajab Clove tree was grown on the island of Ternate Indonesia for the first time in the world
कहां सबसे पहले दुनिया में उगा था लौंग का पेड़? - फोटो : Adobe Stock

इन द्वीपों पर कई तरह के जीव-जंतु भी पाए जाते हैं। यहां उड़ने वाले मेंढक भी पाए जाते हैं। उन्नीसवीं सदी में अंग्रेज वैज्ञानिक अल्फ्रेड रसेल वॉलेस ने नई नस्लों की खोज में इन द्वीपों पर कई साल बिताया था। साल 1862 में जब वो वापस लंदन चले गए, वो अपने साथ करीब सवा लाख से भी ज्यादा प्रजातियों के नमूने लेकर गए थे। आज उन्हीं की वजह से हमें जानवरों की कई सारी नस्लों के बारे में जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed