सब्सक्राइब करें

Live

Rahul Gandhi in Bhopal Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की 'किसान महाचौपाल', राहुल-खरगे आएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ। 

Rahul Gandhi Bhopal Visit Live Updates Kisan Mahachaupal Trade Deal Mallikarjun Kharge Attend News in Hindi
भोपाल में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:39 AM, 24-Feb-2026

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें किसानों की बुनियादी परिभाषा तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी जानकारी नहीं है कि गेहूं की बाली कितनी बड़ी होती है। उन्हें फसलों के बारे में कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि जिसे यूरिया और खाद के उपयोग तक का पता न हो, वह किसानों के बीच आकर आखिर करेगा क्या।
10:42 AM, 24-Feb-2026

तीन दिन की तैयारी में लाखों लोग जुटेंगे: पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश के हर किसान को चाहे वह भाजपा की विचारधारा को एक्सेप्ट करता हो, लेकिन जो किसान खेती से जुड़ा है। उसे ये एहसास हो गया है कि नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर ट्रेड डील की है। उसी का असर है कि तीन दिन की तैयारी में लाखों लोग भोपाल आ रहे हैं। 21 फरवरी को यह तय हुआ कि 24 को भोपाल में चौपाल होगी। उसमें लाखों की तादाद में लोग आएंगे। भोपाल की सड़कें पट जाएंगी। ये अपने आप में मैसेज है कि ये ट्रेड डील देश विरोधी, किसान विरोधी है। 

10:02 AM, 24-Feb-2026

राहुल-खरगे के साथ मंच पर 250 नेता बैठेंगे

मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ करीब 250 नेता बैठेंगे। इनमें एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन पवन खेड़ा भी रहेंगे। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के सभी कांग्रेस विधायक, तीनों राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर और सभी 71 जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैठेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सीईसी मेंबर भी शामिल होंगे।

09:33 AM, 24-Feb-2026

राहुल गांधी का भोपाल दौरा कार्यक्रम 

 

समय कार्यक्रम स्थान
12:00 बजे दोपहर दिल्ली से प्रस्थान दिल्ली
1:00 बजे दोपहर भोपाल आगमन भोपाल
2:00 बजे दोपहर कार्यक्रम स्थल पर आगमन जवाहर चौक (भोपाल)
4:15 बजे शाम दिल्ली के लिए रवाना भोपाल
08:36 AM, 24-Feb-2026

Rahul Gandhi in Bhopal Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की 'किसान महाचौपाल', राहुल-खरगे आएंगे

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। भोपाल के जवाहर चौक पर होने वाली इस चौपाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। भोपाल के जवाहर चौक के मुख्य चौराहे पर मंच बनाया गया है। इसके सामने अटल पथ के दोनों तरफ की सड़कों पर बड़ा डोम लगाया गया है। कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed