{"_id":"699d4123af568acdd707b0f4","slug":"a-young-man-and-a-woman-involved-in-a-love-affair-burnt-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रेम संबंध में युवक और महिला संदिग्ध हालात में आग में झुलसे, युवक की मौत, महिला दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रेम संबंध में युवक और महिला संदिग्ध हालात में आग में झुलसे, युवक की मौत, महिला दिल्ली रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
हार्डवेयर कारोबारी के कारखाने में पड़ोस का ही फरमान काम करता था। इसी बीच कारखाने से घर आने- जाने के दौरान फरमान के कारोबारी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध हो गए ।
प्रेमी प्रेमिका प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में 23 फरवरी देर शाम प्रेम संबंधों के चलते युवक और एक महिला संदिग्ध हालात में आग में झुलस गए। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। दोनों को गंभीर अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos
घटना के कारणों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि तुर्कमान गेट के हार्डवेयर कारोबारी वसीम के कारखाने में पड़ोस का ही 26 वर्षीय फरमान काम करता था। इसी बीच कारखाने से घर आने- जाने के दौरान फरमान के वसीम की पत्नी के साथ प्रेम संबंध हो गए । बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 फरवरी देर शाम वसीम के मकान की छत पर अचानक फरमान और महिला के आग में संदिग्ध अवस्था में झुलसने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
सीओ नगर प्रथम मंयक पाठक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर अंतर्गत 23 फरवरी को शाम सात बजे चौकी तुर्कमान गेट से वसीम के घर से दो व्यक्तियों फरमान तथा नाजरीन पत्नि वसीम के झुलसने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरमान को अस्तपाल के लिए भेजा, जहां उसकी मृत्यु हो गई। नाजरीन को उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मौके पर अन्य तीसरे व्यक्ति के मौके पर होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फील्ड यूनिट मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है।
