सब्सक्राइब करें

Live

Chhattisgarh Budget Live: औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, बजट में वित्त मंत्री बोले

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Chhattisgarh Budget Session 2026 Live News in Hindi:  नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की। सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates CM Vishnu Deo Sai FM Om Prakash Choudhary Speech News in Hindi
विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री - फोटो : Youtube/CMO Chhattisgarh
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:28 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है।
01:26 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget: औद्योगिक विकास का बजट, वित्त मंत्री बोले

राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित
250 करोड़ रूपए का प्रावधान
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
01:24 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget : पर्यटन से विकास को मिलेगी गति, वित्त मंत्री बोले

  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार के बजट में मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
01:22 PM, 24-Feb-2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
01:21 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget 2026: बस्तर के कायाकल्प का बजट

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
01:18 PM, 24-Feb-2026

छत्तीसगढ़ के बजट की प्रमुख घोषणाएं

छत्तीसगढ़ संकल्प बजट की मुख्य बातें

2026-27 के लिए 172000 करोड़ का छतीसगढ़ का अनुमानित बजट
औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान
1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन
बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों के लिए ₹15 करोड़ का प्रावधान
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़
मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 24-Feb-2026

औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता व समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।
01:13 PM, 24-Feb-2026

बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट

कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
01:09 PM, 24-Feb-2026

Chhattisgarh Budget 2026: 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है।
01:07 PM, 24-Feb-2026

इस बार छत्तीसगढ़ बजट थीम 'संकल्प'

इस बार छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज्ञान और गति के बाद 'संकल्प' थीम पर बजट को पेश किया है

बजट के मूल आधार स्तंभ
S-समावेशी विकास 
A-अधोसंरचना 
N-निवेश 
K-कुशल मानव संसाधन 
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P-पॉलिसी से परिणाम तक 

छत्तीसगढ़ संकल्प बजट

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed