सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Politics SP taunts BJP writes CM has telephoned from Japan make  ministers to majoj abhay and rakesh

UP Politics: सपा का भाजपा पर तंज; लिखा-सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री; पढ़ें पूरी खबर

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा से भाजपा में शामिल तीन विधायकों के वापस सपा में जाने की खबरों के बीच सपा ने एक्स पर पोस्ट करके भाजपा पर तंज कसा है। इसमें लिखा कि सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री। आगे पढ़ें पूरी खबर...

UP Politics SP taunts BJP writes CM has telephoned from Japan make  ministers to majoj abhay and rakesh
विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह,, मनोज पांडेय - फोटो : संवाद/PTI
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का रंग चढ़ने लगा है। पार्टियां एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन विधायकों के मंत्री बनाए जाने के अंदेशे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की गई। 

Trending Videos


इस पोस्ट में सपा ने फिल्मी गाने की तर्ज पर तंज कसा। लिखा कि, 'मुख्यमंत्री गए हैं जापान, वहां से किया है टेलीफून? बना दो तीनों लाडलों को मंत्री, आते ही दिलाएंगे शपथ?'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे नाम के साथ उनके विभाग तक लिख दिया। मनोज पांडे को-लोकनिर्माण विभाग, अभय सिंह को-गृह विभाग और राकेश सिंह को-खाद्य आपूर्ति एवं सुरक्षा विभाग देकर रोकने के लिए लिखा।

पोस्ट में आगे लिखा गया कि सपा में वापसी की खबरों के बाद सूत्रों का कहना है कि इन तीनों को मंत्री पद का लालच देकर भाजपा ने रोका है। दो साल भटकने के बाद भाजपा से इनकी नाराजगी की खबरों के बीच इन तीनों के साथ-साथ अन्यों को भी मंत्री पद से नवाजे जाने की खबरें हैं। बस मंत्रालय के विभागों पर चर्चा चल रही है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से आई इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed